पंडित मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन
छतरपुर, 17 नवंबर 2026 पंडित मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय में आज जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में भूमिका शुक्ला प्रथम
एकल नृत्य प्रतियोगिता में चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय की छात्रा भूमिका शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंडित मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय की छात्रा अंजलि अहिरवार ने द्वितीय तथा बापू डिग्री कॉलेज, नौगांव की निवेदिता सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामूहिक नृत्य में अवंती बाई महाविद्यालय की टीम रही प्रथम
सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में तीन महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम द्वितीय तथा बापू डिग्री कॉलेज, नौगांव की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बापू डिग्री कॉलेज नौगांव, पंडित मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय एवं वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
निर्णायक मंडल एवं अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पंडित मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. ज्योति पयासी, संदीपनी हाई सेकेंडरी स्कूल नौगांव की शिक्षिका सुश्री अनामिका चौरसिया तथा नृत्य कला में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता श्री अजय यादव शामिल रहे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में पर्यवेक्षक के रूप में महाराजपुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बी. एम. द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. रतन सिंह तोमर ने किया।
इस अवसर पर शिक्षा प्रसार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. एच. एस. खरे, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजत कुमार सतपथी, रजिस्ट्रार नरेंद्र खरे, सहायक प्राध्यापक निखिल श्रीवास्तव, डॉ. धर्मराज गुप्ता, डॉ. पवन कुमार चौरसिया, डॉ. सौरभ शुक्ला, डॉ. विक्रम सिंह चंदेल, डॉ. प्रीति बुंदेला, डॉ. मंजूषा खरे, श्रीमती शोभना खरे, श्रीमती कीर्ति विश्वकर्मा, मनीष कुमार कौशल, प्रदीप गौतम, जितेंद्र खरे, शैलेन्द्र खरे, पवन कुशवाहा, खैमराज चक्रवर्ती, सुश्री शिवानी चौरसिया, सुश्री अंकिता यादव, नवीन पांडे, सर्वज्ञ श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, सुश्री दीक्षा गोस्वामी, डॉ. रीतेश व्यास, राजकुमार चौरसिया, उदय भानु प्रताप सिंह, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, गौरव दीक्षित, आदित्य अहिरवार, मुकेश सिंह सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में कला, संस्कृति, रचनात्मकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहन मिला।
Old Rare Books (History, Law, Medical, Religious etc)








